फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   security alert in mathura

कडे़ पहरे में ब्रजभूमि

Mon, 22 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुफि या एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर ब्रजभूमि में सतर्कता निरंतर बढ़ रही है। प्रमुख संस्थानों का सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है। रविवार को इस्कॉन के साथ अन्य प्रमुख मंदिर, रिफाइनरी और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। आगरा जोन के आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने यहां पहुंचकर एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद से देश में भी आतंकी घटना होने की संभावना खुफिया एजेंसियों ने जताई है। इन संभावनाओं में मथुरा भी शामिल है। इसके मद्देनजर हाईअलर्ट घोषित हो चुका है। रविवार दोपहर को आगरा जोन के आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेने के लिए जनपद का दौरा किया। यहां उन्होंने आगरा और अलीगढ़ के पुलिस अफसरों के साथ किसी भी संभावना से निपटने के लिए सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे को लेकर मथुरा के साथ आगरा और अलीगढ़ के पुलिस अफसरों को भी निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए। तय किया गया कि टोल प्लाजा के साथ बने दोनों कैफड एरिया पर पीएसएसी तैनात की जाएगी। इसके अलावा मथुरा जनपद की सीमा में प्रवेश होते ही सभी वाहनों की चेकिंग की जाए। ट्रक, बस, पिकअप आदि वाहन की चेकिंग अनिवार्य रूप से हो। दिल्ली और आगरा से आने वाले वाहनों की वृंदावन और राया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 65 से 130 तक टोल प्लाजा तक बने रैंप पर नजर रखने के लिए चार मोबाइल टीम बनाई हैं। इसमें जेपी ग्रुप की गाड़ियों में दो-दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जवानों के पास एके-47, आधुनिक असलहे रहेंगे। सर्विस रोड पर सभी चार थाने और उनकी पीसीआर वैन सुरक्षा करेंगी।

इस दौरान एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात शगुन गौतम, आगरा एसपी बविता साहू और अलीगढ़ के एसएसपी, यमुना एक्सप्रेसवे के लिंक वाले सभी थानाध्यक्षों सहित आगरा, हाथरस, अलीगढ़ के पुलिस अधिकारी साथ रहे।

रिफाइनरी पर पीएसी तैनात
एसएसपी ने रविवार को रिफाइनरी अधिकारियों संग बैठक करनेे के बाद वहां एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी है। रिफाइनरी के 18 वॉच टावरों पर सीआईएसएफ और बाहर के 10 मोर्चा पोस्ट पर पीएसी और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। इसके अलावा सीआईएसएफ और रिफाइनरी पुलिस के साथ गश्त की जा रही है।

इस्कॉन मंदिर पर पीएसी की नजर
वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में रह रहे विदेशी राधाकृष्ण भक्तों की सुरक्षा के लिए आधा प्लाटून पीएसी लगाई गई है। दोपहर को जवानों ने मंदिर की सुरक्षा परखी और वहां आने-जाने वालों के लिए डीएमएफडी गेट लगाकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। संभावना है कि आतंकी देश में रह रहे विदेशी नागरिकों को भी अपना निशाना बना सकते हैं।


कैफड एरिया पर मिली लापरवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने आईजी के आदेश के बाद सुरक्षा का जायजा लिया। टोल चौकी और कैफड एरिया में कैंटीन पर पीएसी के तीन जवानों के स्थान पर एक जवान तैनात मिला। उन्हें फटकार लगाई और ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा। सीओ मांट अजय कुमार को इन पर हर समय नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed