{"_id":"d0d8357deefb70445781dfe0a29885be","slug":"seavage-water-going-in-yamuna-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 16 Sep 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट मसानी एसपीएस का संचालन देखने पहुंचते उससे पहले ही बंद पड़े पंप गंदे पानी को एसटीपी के लिए पंप करना शुरू कर चुकी थीं, लेकिन लंबे समय से कुएं में पानी की स्थिरता को देख पालिका अधिकारियों की कारगुजारी पकड़ ली गई। बुधवार को डीएम कार्यालय में सूचना मिली है कि फिर से मसानी नाले का गंदा पानी सीधे यमुना में समा रहा है।
अमर उजाला ने सोमवार को यमुना में सीधे गिर रहे नाले संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम राजेश कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। इस पर ईओ पालिका और एसपीएस-एसटीपी संचालित कर रही एजेंसी के पर्यवेक्षक को साथ लेकर सोमवार को ही शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने मसानी का निरीक्षण किया। यहां पांच पंप में से 120 एचपी क्षमता का पंप डेढ़ माह से खराब बताया गया। दो पंप निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद ही शुरू किए गए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने मसानी एसपीएस के काफी दिनों से बंद होने की संभावना जताई है। उन्होंने पालिका के पर्यवेक्षण पर भी सवाल खड़े करते हुए रिपोर्ट डीएम को सोमवार को ही भेज दी।
विज्ञापन
डीएम इस रिपोर्ट पर पालिका के अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई करते, उम्मीद जताई जा रही थी कि संचालन में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन, बुधवार दोपहर में मथुरा निवासी पंकज चतुर्वेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मसानी नाले का पानी सीधे यमुना में गिरने की जानकारी दी।