{"_id":"6226553a5ac2e956f0122620","slug":"sdm-and-co-tested-the-arrangements-of-the-fair-area-visited-the-fair-area-on-foot-mathura-news-mtr5142452132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को परखा मेला क्षेत्र का पैदल किया भ्रमण,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को परखा मेला क्षेत्र का पैदल किया भ्रमण,
विज्ञापन
बरसाना। बरसाना कि विश्व प्रसिद्ध लठमार होली से पूर्व एसडीएम व सीओ ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को परखा साथ ही कस्बे में अवैध अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया। उधर नगर पंचायत व पुलिस ने अतिक्रमण को हटाते हुए दस दुकानदारों का चालान काटा। इस दौरान नगर पंचायत व पुलिस टीम ने अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है।
सोमवार को एसडीएम गोवर्धन संदीप कुमार वर्मा सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को परखने बरसाना पहुंचे। मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। साथ ही अधिशाषी अधिकारी राकेश सरोज को दो दिन में मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी व नगर पंचायत ने कर्मियों को साथ लेकर संयुक्त रूप से कस्बे में हो रहे अस्थाई अवैध अतिक्रमण खोखा, कुर्सी, मेज, तखत, तिरपाल, फ्लेक्स बैनर को बल पूर्वक हटवाया।
पुलिस ने नये बस स्टैंड, पुराना अड्डा, सुदामा चौक व मेन बाजार में भी अवैध अतिक्रमण को साफ कराया, और दस दुकानदारों के चालान काटे गये। इस दौरान पुलिस ने अवैध अतिक्रमण कर रखे अस्थाई दुकानदारों को आगे से ना रखने की सख्त चेतावनी दी है।