{"_id":"62977fa72b9f5056e142fe01","slug":"scrutiny-of-handicapped-certificates-issued-from-cmo-office-started-mathura-news-mtr5185698131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय से निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय से निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच शुरु
विज्ञापन
मथुरा। सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को टीम द्वारा प्रमाणपत्रों की फाइल तलब की हैं।
विदित है कि कई लोगों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली। एसटीएफ द्वारा फर्जीवाड़ा भी पकड़ा जा चुका है। जांच में कुछ प्रमाणपत्र गलत पाए गए हैं। अस्थायी प्रमाणपत्रों के जरिए कइयों को नौकरी तक मिल गईं। कुछ लोगों ने प्रभाव के आधार पर प्रमाणपत्र अधिक प्रतिशत के बनवा लिए हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्रों के जांच के आदेश दिए।
कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने जारी किए गए प्रमाणपत्र तलब किए हैं। संबंधित बाबू द्वारा पिछले तीन माह के भीतर जारी किए गए प्रमाणपत्र दिखाए। बताया जा रहा है कि जो प्रमाणपत्र अस्थायी जारी किए गए, उनमें एक-दो को ऑनलाइन में स्थायी कर दिया गया है। ऑनलाइन फीडिंग में गड़बड़ी को देखते हुए इसकी भी जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि इस संबंध में टीम को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद