फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School managers should ensure arrangements for examination centres

Mathura News: परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें स्कूल प्रबंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
School managers should ensure arrangements for examination centres
मथुरा। चार मई को होने वाली नीट (यूजी) की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व स्कूल प्रबंधकों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नीट की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। 3258 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करके परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को कहा है। साथ ही कहा है कि सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें, कंट्रोल रूम बनाएं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल, सामान आदि रखने के लिए नियमानुसार क्लॉक रूम की सुविधा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में एसपी सिटी अरविंद कुमार, एसपी यातायात मनोज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, प्रीति जैन, वैभव गुप्ता, राज कुमार भास्कर, रितु सिरोही समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed