{"_id":"5d389cb18ebc3e6cac647627","slug":"school-inspection-mathura-news-agr397603747","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बता सके राष्ट्रपति और पीएम का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बता सके राष्ट्रपति और पीएम का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्राथमिक विद्यालय आझई कला के बच्चे निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम नहीं बता सके। बुधवार को दोपहर 12 बजे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलक्टर आझई स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक संविलित विद्यालय का हाल देखने गए थे।
यहां बच्चों की संख्या भी बेहद कम मिली। वहीं, पिछले आठ माह से छाता के खंड शिक्षाधिकारी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने नहीं गए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण उपरांत डीएम को भेजी है।
डिप्टी कलक्टर आझई स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक संविलित विद्यालय का हाल देखने गए थे। जीएलए विवि द्वारा गोद लिए जाने के कारण विद्यालय में रंग-रोगन किया जा रहा था। इंटरलॉकिंग का कार्य चलता मिला। छात्र उपस्थिति पंजीकरण से कम मिली।
विज्ञापन
यहां कक्षा 4 और 5 के छात्र देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम नहीं बता सके। प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द द्वितीय में भी जीएलए विवि द्वारा विकास कार्य कराए जाते मिले। छात्र उपस्थिति कम मिली। यहां आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय आझई कला के बच्चे भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम नहीं बता सके।
केआर कालेज में पांच लिपिक और चार सेवक गैरहाजिर मिले
मथुरा। किशोरी रमण डिग्री कालेज पहुंचे डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय को किशोरी रमण डिग्री कालेज में पांच लिपिक और चार सेवा अनुपस्थित मिले हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके अलावा दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। इसमें दिवाकर सक्सेना को हटाने के आदेश दिए। सभी शिक्षकों की उपस्थिति होने के बावजूद शिक्षण कार्य शुरू नहीं होने के लिए कार्यवाहक प्राचार्य से नाराजगी जाहिर की। रिटायर्ड शिक्षक डा. अशोक जौहरी सहित कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरणों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।