फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School building sealed for failure to deposit 77 lakh in home loan dues

Mathura News: गृह ऋण के 77 लाख रुपये जमा नही करने पर स्कूल भवन सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
School building sealed for failure to deposit 77 lakh in home loan dues
कोसीकलां। गृह ऋण की बकाया रकम जमा नहीं करने पर शुक्रवार को मथुरा की वास्तु हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने तहसील टीम के साथ मिलकर गोपाल बाग स्थित मांगेराम के मां वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल को सील कर दिया। टीम ने स्कूल की कक्षाएं, कार्यालय और मुख्य द्वार पर सील लगा दी। विद्यालय प्रबंधन शनिवार को स्कूल पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए वैकल्पिक इंतजाम में जुटा है।
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार रूबी यादव के निर्देशन में कंपनी के मुख्य प्रबंधक मयंक गुरवानी, तरुण अग्रवाल, रमन जोशी पुलिस फोर्स के साथ स्कूल भवन पहुंचे और उसे सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई दो घंटे तक चली। कंपनी के कानूनी सलाहकार अरविंद रावत ने बताया कि मांगेराम ने वर्ष 2022 में स्कूल की जमीन पर वास्तु हाऊसिंग फाइनेंस कंपनी से 77 लाख रुपये का गृह ऋण लिया था। लंबे समय से ऋण की किस्तें जमा नहीं होने के कारण खाते में करीब 88 लाख 64 हजार 230 रुपये की राशि बकाया हो गई थी।
विज्ञापन

रावत ने बताया कि बैंक की ओर से मांगेराम को नोटिस जारी कर रकम जमा करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की गई। वहीं मांगेराम ने बताया कि उन्होंने करीब 18 लाख रुपये की किस्त जमा की हैं। उनका कहना है जिस समय ऋण लिया गया था उस समय स्कूल में 450 बच्चे थे, इससे वे आसानी से ऋण की किश्त जमा कर रहे थे। वर्तमान में स्कूल में बच्चों की संख्या घटकर 200 के करीब रह गई है, इससे किश्त जमा करने में दिक्कत आ गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए वह बीएसए से वार्ता कर वैकल्पिक इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed