{"_id":"618c0ef6d295a86b2636a206","slug":"scholarship-case-department-sent-records-of-about-50-schools-to-the-government-mathura-news-mtr5083565184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति प्रकरणः विभाग ने शासन को भेजे करीब 50 विद्यालयों के अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति प्रकरणः विभाग ने शासन को भेजे करीब 50 विद्यालयों के अभिलेख
विज्ञापन
मथुरा। मास्टर डाटा लॉक करने के बाद भी समाज कल्याण विभाग को डाटा नहीं सौंपने वाले करीब 76 और विद्यालयों ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख विभाग को सौंप दिए हैं। अब 170 शिक्षण संस्थाएं ऐसी हैं, जिनके द्वारा मास्टर डाटा विभाग को नहीं दिया गया। जिन विद्यालयों ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख सौंप दिए हैं, विभाग ने उनको शासन को सौंप दिया है।
शासन तथा विभाग द्वारा कई दफा मौका दिए जाने के बाद भी 246 उच्च शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा लॉक करने के बाद समाज कल्याण विभाग में अभिलेख जमा नहीं किए थे। शासन द्वारा इन संस्थाओं के लिए शासन ने 9 नवंबर तक का समय दिया है। जबकि विभाग में अभिलेख जमा करने के लिए 8 नवंबर ही आखिरी तारीख थी। आखिरी तारीख तक करीब 76 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख जमा कर दिए हैं।
440 उच्च शिक्षण संस्थाओं में से 194 शिक्षण संस्थाओं ने तो समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति के आवेदन करने वाले छात्रों की फीस और सीट संबंधी अभिलेख सौंप दिए लेकिन बाकी 246 द्वारा कोई भी अभिलेख विभाग को नहीं सौंपा गया। जिसकी जानकारी विभाग ने शासन को दे दी थी। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 246 श्क्षिण संस्थाओं का डाटा 9 नवंबर तक शासन को भेजना था। इनमें से 76 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख जमा कराएं हैं। इन्हें शासन को भेज दिया है।