फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scholarship Case: Department sent records of about 50 schools to the government

छात्रवृत्ति प्रकरणः विभाग ने शासन को भेजे करीब 50 विद्यालयों के अभिलेख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Scholarship Case: Department sent records of about 50 schools to the government
मथुरा। मास्टर डाटा लॉक करने के बाद भी समाज कल्याण विभाग को डाटा नहीं सौंपने वाले करीब 76 और विद्यालयों ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख विभाग को सौंप दिए हैं। अब 170 शिक्षण संस्थाएं ऐसी हैं, जिनके द्वारा मास्टर डाटा विभाग को नहीं दिया गया। जिन विद्यालयों ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख सौंप दिए हैं, विभाग ने उनको शासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शासन तथा विभाग द्वारा कई दफा मौका दिए जाने के बाद भी 246 उच्च शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा लॉक करने के बाद समाज कल्याण विभाग में अभिलेख जमा नहीं किए थे। शासन द्वारा इन संस्थाओं के लिए शासन ने 9 नवंबर तक का समय दिया है। जबकि विभाग में अभिलेख जमा करने के लिए 8 नवंबर ही आखिरी तारीख थी। आखिरी तारीख तक करीब 76 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

440 उच्च शिक्षण संस्थाओं में से 194 शिक्षण संस्थाओं ने तो समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति के आवेदन करने वाले छात्रों की फीस और सीट संबंधी अभिलेख सौंप दिए लेकिन बाकी 246 द्वारा कोई भी अभिलेख विभाग को नहीं सौंपा गया। जिसकी जानकारी विभाग ने शासन को दे दी थी। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 246 श्क्षिण संस्थाओं का डाटा 9 नवंबर तक शासन को भेजना था। इनमें से 76 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा से संबंधित अभिलेख जमा कराएं हैं। इन्हें शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed