फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sau Saiya and Mad Baba reached DM Hospital

सौ सैय्या और पागल बाबा अस्पताल पहुंचे डीएम

Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sau Saiya and Mad Baba reached DM Hospital
वृंदावन। जनपद में कोविड की निरंतर गंभीर होती स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नवनीत चहल ने कोविड-19 दृष्टिगत सौ सैय्या अस्पताल एवं पागल बाबा सहित ब्रज चिकित्सा संस्था दरेसी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारियों से दवा, स्टाफ, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं प्रत्येक दिन आने वाले नार्मल एवं सीरियस मरीजों के बारे में जानकारी ली। अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने डीएम को बताया कि दवा, स्टाफ, साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य समय-समय पर किया जा रहा है। आने वाले प्रत्येक मरीजों को देखा जाता है। मरीज की स्थिति के आधार पर भर्ती भी कर लिया जाता है। डीएम ने अस्पताल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क के प्रवेश न करें और इसी प्रकार प्रत्येक आने वाले नागरिकों को भी मास्क का प्रयोग करवायें और उन्हें कोविड-19 के दृष्टिगत मोटिवेट भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आये हुए मरीजों से कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होने दी जाए। किसी अस्पताल की शिकायत प्राप्त होती है, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पागल बाबा अस्पताल को भी देखा, जिसे नए सिरे से संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क...
यदि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह सीधे सीएमओ के मोबाइल नंबर 8005192681 तथा कोविड-19 के कंट्रोल रूम नंबर 0565- 2470218, 0565-2470254 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसी प्रकार यदि कहीं कंटेनमेंट जोन से संबंधित शिकायत है, तो संबंधित थाना, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed