फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Satyam passed UPSC CSE exam and secured 205th rank in country

UPSC CSE Result 2024: मथुरा के प्रियांशु और सत्यम ने हासिल की सफलता..विद्यार्थियों से कहा- करें स्मार्ट वर्क

Tue, 22 Apr 2025 06:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

यूपीएससी परीक्षा परिणाम में मथुरा के सत्यम चतुर्वेदी और प्रियांशु अग्रवाल ने परचम लहरा दिया। उन्होंने सफलता  मिलने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही दिशा में मेहनत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Satyam passed UPSC CSE exam and secured 205th rank in country
सत्यम व प्रियांशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को प्रशासनिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। मथुरा के गुरुनानक नगर निवासी प्रियांशु अग्रवाल और गोविंद नगर निवासी सत्यम चतुर्वेदी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर मथुरा का गौरव बढ़ाया है। दोनों ने स्वाध्याय को आधार बनाकर परीक्षा की तैयारी की, कोचिंग का सहारा नहीं लिया। यूपीएससी या अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उन्होंने बताया कि सफल होने के लिए हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है। परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़ना क्या है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं होती। जहां से जो मन किया पढ़ना शुरू कर दिया। लेकिन, जरूरत है कि किसी भी परीक्षा के सिलेबस को समझें और उसी के अनुसार तैयारी करें। 
विज्ञापन

चौथे प्रयास में पाई सफलता
प्रियांशु अग्रवाल ने परीक्षा में ऑल इंडिया 123वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्होंने चौथे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में मेंस परीक्षा में निराशा मिली। दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स की परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं हो सकी। तीसरे प्रयास में उन्होंने 442वीं रैंक हासिल की और इंडियन रेलवे मैनजमेंट सर्विस में सेवाएं देना शुरू किया। चूंकि, प्रशासनिक सेवा में जाना था, इसलिए 2024 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी ली और अब यह उपलब्धि प्राप्त की है। बताया कि कोटा में आईआईटी की तैयारी के दौरान कई विद्यार्थियों को डिप्रेशन में जाते हुए देख उन्होंने मेंटल हेल्थ पर काम करने के लिए प्रशासनिक सेवा में आने का निर्णय लिया। कहते हैं कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए कोचिंग जरूरी नहीं, इससे सिर्फ माहौल मिलता है। सफलता का मूल मंत्र उन्होंने स्वाध्याय को बताया। पिता राजीव अग्रवाल कारोबारी और मां विनीता अग्रवाल गृहणी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम प्रयास तक नहीं छोड़ी हिम्मत
सत्यम चतुर्वेदी ने बताया कि पांच बार असफलता मिली। हर साल यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में एक तो कभी दो नंबर से निराशा हाथ लगी। अंतिम प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की और ऑल इंडिया 205वीं रैंक हासिल की। बताया कि वह ऑफिस में लंच कर रहे थे। तभी उनकी मित्र सौम्या का कॉल आया और उन्होंने बधाई देते हुए यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने की जानकारी दी। संतुष्टि के लिए खुद एक बार चेक किया और फिर घर पर कॉल पर माता-पिता को इसकी जानकारी दी। वर्तमान में गृह मंत्रालय में सेक्शन अफसर के पद पर कार्यरत हैं। 2018 में बैंक की परीक्षा उत्तीर्ण कर आंध्रा बैंक में पीओ के पद पर रहे। 2019 मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद पर सेवाएं दीं।

विज्ञापन

2020 में एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास कर गृह मंत्रालय में सेक्शन अफसर बने। इसके बाद 2021 में यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर नोएडा औद्योगिक विभाग में फाइनेंस आफिसर के पद पर कार्यरत रहे। यहां छह माह बाद ही त्यागपत्र देकर दोबारा गृह मंत्रालय में सेवाएं देना शुरू कर दिया। नौकरी के दौरान ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। पिता राकेश चंद्र चतुर्वेदी पिछले साल श्रीजी बाबा स्कूल से उप प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। मां रेनू चतुर्वेदी क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। भाई शिवम भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में असिस्टेंट हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed