फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sattaking, crime, police, mathura

सट्टा किंग की चौपाल पर बैठने वाले रसूखदारों में मची खलबली

Fri, 15 May 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
sattaking, crime, police, mathura
मथुरा। हॉटस्पॉट इलाके के सट्टा किंग की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसकी चौपाल पर नियमित बैठने वाले शहर के रसूखदार लोगों में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के रसूख को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से कोई जांच नहीं करा रहा, लेकिन लोगों ने निजी लैब में जांच कराई है। कुछ लोग खुद ही अपने घरों में क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर में चर्चा है कि थाना गोविंद नगर और वृंदावनगेट पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी चौपाल पर रहती थी, फिलहाल वे पुलिसकर्मी न तो थाने में दिखाई दे रहे हैं और न ही हॉटस्पॉट एरिया में। यह मामला शहर के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में एसपी सिटी अशोक मीणा का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ही ऐसे मामलों की जांच कर रही हैं। पुलिस के स्तर से भी इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर के हॉटस्पॉट कच्ची सड़क क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले तक सट्टा किंग के पास रोज करीब 100-150 रसूखदार लोग आते जाते थे। चौपाल सजती थी और बाकायदा यह लोग वहां दावत भी उड़ाते थे। कच्ची सड़क के निकट सट्टा किंग का प्लॉट है। जहां पर चौपाल सजती थी। चर्चा है कि थाना गोविंद नगर और वृंदावनगेट पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी भी वहां जाते आते थे।
इनमें से वृंदावन गेट पुलिस चौकी का एक सिपाही कई मामलों में चर्चित है। सट्टा किंग के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चौपाल पर पहुंचने वाले सभी लोगों में खलबली मची है। चर्चा है कि वे रसूखदार लोग और पुलिसकर्मी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
बताया जाता है कि रसूखदार लोग घरों में क्वारंटीन हो गए हैं और निजी लैब से उन्होंने जांच भी कराई है, लेकिन सवाल है कि क्या स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। यदि है तो स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से इन्हें क्वारंटीन क्यों नहीं किया और सैंपल जांच के लिए क्यों नहीं भेजे।

चौपाल पर जाने वाले सिपाही भी थाने में दिखाई नहीं दे रहे हैं, हालांकि गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। थाने में सभी सिपाही ड्यूटी पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed