फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   satsang at jaygurudev asharam

‘सुख और दुख जीवन के पहलू’

Wed, 20 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
satsang at jaygurudev asharam
हाईवे स्थित जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे वार्षिक भंडारा सत्संग-मेला में पूजन के दिन पंकज महाराज ने श्रद्धालुओं को कई बातें बताईं। मेले में 18 जोड़ों का विवाह भी कराया गया।
विज्ञापन

 
आयोजन के दौरान पंकज महाराज ने कहा कि एक तस्वीर के दो पहलू होते हैं। एक तरफ  शीशा चमकता है तो दूसरी तरफ  कील और दफ्ती होती है। ठीक इसी प्रकार मानव के जीवन के दो पहलू हैं। गरीब तो दुखी है लेकिन सेठ-साहूकारों को देखकर दुनिया के लोग सोचते हैं कि ये सब सुखी हैं। लेकिन, इन लोगों को चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिनको सुरत-शब्द का भेद मिला और रूहानी अभ्यास किया वे अपने ख्याल को नौ दरवाजों से निकाल दसवें द्वार पर पहुंचा कर इस देहरुपी जेल खाने से आजाद हो गये हैं। संतों ने इस दुनिया को सुख-दुख की नगरी बताया। ये समस्याएं हमें पाप-पुण्य के कर्मों के परिणाम स्वरूप मिलती हैं। ये क्रम से आते रहते हैं। ये न कभी किसी से हल हुईं और न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रकार छोटा बच्चा पिता की अंगुली को पकड़कर मेला में जाता है तो वह सामानों को देखकर खुश होता है। लेकिन जब पिता की अंगुली छूट जाती है, तो वह उन सामानों के बीच रहते हुए भी रोने-चिल्लाने लगता है। मेले से श्रद्धालु अपने घरों को लौटने लगे हैं। मेले में भी विवाह बिना दहेज के कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed