फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Satellite monitoring will be used to take action against those burning stubble.

Mathura News: सेटेलाइट से निगरानी कर पराली जलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Satellite monitoring will be used to take action against those burning stubble.
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम चंद्रप्रकाश सिंह।
मथुरा। प्रदेश में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं मथुरा जनपद में दर्ज होने के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को पराली जलाने पर शत प्रतिशित अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सेटेलाइट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने को कहा है। सचिव, ग्राम प्रधान, लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से संवाद करें तथा उनसे पराली खरीदें और गोशालाओं में पहुंचाएं। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ भूमि के पोषक तत्वों को क्षति, मृदा ताप में बढ़ोतरी होने से मृदा के भौतिक, रासायनिक, जैविक दशा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लाभदायक कीट जलकर मर जाते हैं, जिससे फसलों का उत्पादन भी घट जाता है। अगर कोई पराली जलाते हुए पकड़ा जाएगा तो जुर्माना वसूला जाएगा और कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed