फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sapa

सपाईयों ने पीएम-सीएम का फूंका पुतला

Mon, 19 Oct 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
sapa
मथुरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बिना पूर्व सूचना के हुए इस प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने 17 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ दिया। सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को जब्त कर उसे सीज कर दिया है। सपाइयों ने इसे पुलिस की ज्यादती करार दिया है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शाम जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके बाद डीएम माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष, राघवेंद्र ठाकुर, लोकेश चौधरी, डॉ. साधना शर्मा, सत्यवान चौधरी, सत्यवीर चौधरी, रामवीर चौधरी, रानी ठाकुर, लखन चौधरी, हेमराज चौधरी, शबाना खान, सीमा करण, प्रहलाद चौधरी, दलवीर जादौन, राम बाबू पंडा, बादल राज बंसल, मयंक डिसूजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त कर सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं, बच्चियों के साथ दुराचार, लूट की घटनाओं को रोकने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। 15 अक्तूबर को बलिया में पुलिस-प्रशासन के सामने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। उनकी गाड़ी का सीज कर यह साबित कर दिया है।
सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने प्रशासन को बिना सूचना दिए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है।
- वरुण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed