फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sants and Brijvasis burnt effigy of Trump in Mathura due to tarrif war

Mathura: टैरिफ नीतियों का विरोध...संतों ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला, स्वदेशी सामान अपनाने की अपील

Wed, 27 Aug 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 27 Aug 2025 06:58 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे ब्रजवासियों ने कहा कि भारतीय संघर्ष करना जानते हैं और हमें विदेशी सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हिंदुस्तान ने पोखरण परीक्षण किया था, तब भी हम झुके नहीं।

विज्ञापन
Sants and Brijvasis burnt effigy of Trump in Mathura due to tarrif war
टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापारिक 'टैरिफ' और भारत के खिलाफ बयानों के विरोध में बुधवार को मथुरा में संतों और ब्रजवासियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने ट्रंप को मानसिक रोगी करार दिया।
विज्ञापन


फलाहारी बाबा ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है और इस तरह के बयानों या नीतियों से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन भारत मजबूती से खड़ा रहा और झुका नहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने जोर देकर कहा कि भारतीय संघर्ष करना जानते हैं और हमें विदेशी सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हिंदुस्तान ने पोखरण परीक्षण किया था, तब भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन हम झुके नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि हमारा देश न कभी किसी के सामने झुका है और न ही कभी झुकेगा। उन्होंने 'स्वदेशी अपनाओ' के नारे को दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता से ही देश खुशहाल रहेगा। महंत मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'नया भारत' है, जो संघर्ष करेगा लेकिन किसी भी कीमत पर झुकेगा नहीं। इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने भी सभी भारतीयों से स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed