फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand Maharaj Health Update Devotees Flock to Ashram Amid Rumors

Sant Premanand: संत प्रेमानंद महाराज का कैसा है स्वास्थ्य, आश्रम से आई ये खबर; भक्तों की लग रही भीड़

Sat, 11 Oct 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 11:54 AM IST
सार

संत प्रेमानंद का स्वास्थ्य कैसा है, इसकी जानकारी करने उनके भक्त लगातार आश्रम में पहुंच रहे हैं। पुलिस और आश्रम के स्पष्ट किए जाने के बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Sant Premanand Maharaj Health Update Devotees Flock to Ashram Amid Rumors
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर संत प्रेमांनद की तबीयत को लेकर चल रहे भ्रामक वीडियो और अफवाहों के कारण उनके अनुयायियों को भरोसा नहीं हो रहा है। हर रोज महाराज जी के इंतजार में लोग आश्रम के बाहर खड़े रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी उनके आश्रम के बार भीड़ लगी रही। आश्रम की ओर से माइक से अनाउंस कराया गया कि महाराज नहीं आएंगे, तब जाकर लोग वहां से गए। वहीं दूसरी ओर संत प्रेमानंद महाराज का एकांतिक वार्तलाप हर दिन जारी है।
विज्ञापन


 

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर संत प्रेमानंद के संबंध में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन वीडियो के माध्यम से फैलाई जा रहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम प्रशासन ने भी साफ किया है कि संत प्रेमानंद जी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, साेशल नेटवर्किंग साइट्स पर भ्रम फैलाने वाले मान नहीं रहे हैं। इसी कारण लोग बार-बार संत का हाल जानने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed