फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sant ask for kumbh land protection

कुंभ भूमि के संरक्षण काो एकजुट हुए संत

Sat, 28 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 28 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
sant ask for kumbh land protection
संत
धर्म रक्षा संघ की एक बैठक शनिवार को परिक्रमा मार्ग गौशाला नगर स्थित अखंडपरम धाम आश्रम में आयोजित की गई। इसमें सिंहस्थ कुंभ उज्जैन से लौटे सभी साधु-संतों का स्वागत और सम्मान किया गया।
विज्ञापन


वृंदावन की कुंभ भूमि को सुरक्षित-संरक्षित करने और गोमाता की समाधि के लिए स्थान आवंटित करने की प्रार्थना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की। ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने के लिए सपा मथुरा नगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल को प्रदान किया। 
विज्ञापन


महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि वृंदावन साधु संतों की भूमि है। यहां के कुंभ मेला का विशेष महात्म्य है। कुंभ भूमि को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का कार्य प्रदेश सरकार अवश्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष सौरभ गौड़ और अक्षयपात्र के अनंतवीर दास ने बताया कि इस विषय में एक पहले प्रदेश के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्रा को अवगत भी कराया गया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज, अश्विनी मिश्र, महंत प्रह्लाद दास, ब्रजबिहारीदास, स्वामी सेवानंद, स्वामी देवस्वरूप, गोपेश गोस्वामी, बालयोगेश्वरानंद, महंत आदित्यानंद, महंत हरिबोल बाबा, स्वामी चित्तप्रकाशानंद, जयकिशन दास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed