{"_id":"5ebe87c88ebc3e904a7498b1","slug":"sanskrit-students-pass-without-exam-education-mathura-mathura-news-agr4419133162","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत के छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा किया अगली कक्षा में प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत के छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा किया अगली कक्षा में प्रमोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया है। इसमें कक्षा छह से नौ तक और ग्यारहवीं के 1649 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों की जनपद में संख्या 23 है। इनसे जुड़े किसी भी कक्षा की अब तक परीक्षाएं नहीं हुई हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर भी शामिल हैं। लॉकडाउन की परिस्थितियों को देखते हुए संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रथमा-द्वितीय, तृतीय व पूर्व माध्यमा प्रथम, उत्तर मध्यमा प्रथम में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के निर्देश दिए हैं। इस पर डीआईओएस ने इन कक्षाओं में अध्ययनरत 1649 को प्रमोट करने आदेश विद्यालय प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए हैं।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं भी लंबित
संस्कृत बोर्ड अभी तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का आयोजन भी अभी तक नहीं करा सका है। हालांकि लॉकडाउन से पहले बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसके तहत जनपद के सात विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था। इसमें 1260 छात्र-छात्राएं शामिल होने हैं। पिछले सप्ताह बोर्ड ने एक बार फिर केंद्रों की स्थिति मांगी थी, जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भेजा जा चुका है।