{"_id":"69a0aa94aaf563c6fa0cf1d5","slug":"sanju-panda-will-pass-through-a-blazing-holika-on-march-3rd-in-falain-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106171-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फालैन में तीन मार्च को धधकती होलिका से गुजरेंगे संजू पंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फालैन में तीन मार्च को धधकती होलिका से गुजरेंगे संजू पंडा
विज्ञापन
फालैन में पंडा मेले को लेकर विचार विमर्श करते हुए ग्रामीण।
कोसीकलां। प्रहलाद नगरी फालैन में पंडा मेला पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। मेला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दो मार्च को शुरू होगा। तीन की मार्च की सुबह चार बजे संजू पंडा धधकती होलिका से होकर गुजरेंगे।
होली पर फालैन गांव में होने वाले पंडा मेले पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव को लेकर चर्चाएं थीं। मेले को लेकर फालैन गांव पंचायत ने अपने आसपास के गांव राजागढ़ी, भीकागढ़ी, सुपाना, महरौली, विशंभरा, पैगांव, सात विसा, तीन विसा, दस विसा, बल्लगढ़ी आदि गांवों के विप्र एवं सरदारी की बैठक बुलाई।
मेला आचार्य भगवान सहाय, पैगांव से हुकमचंद शास्त्री एवं विनोद शास्त्री सहित अन्य विप्रों ने शास्त्रीय गणना पर चर्चा की। एकमत हुए कि चंद्रग्रहण तीन मार्च की शाम को है। सूतक सुबह छह बजकर 20 मिनट से लगेंगे। चूंकि चंद्र ग्रहण का भारत में आंशिक असर है लिहाजा इसका प्रभाव फालैन के पंडा मेला पर नहीं होगा। इसके बाद पंचों ने घोषणा की कि दो दिवसीय मेला अपने निधारित समय दो मार्च से शुरू होगा। मेले के दौरान डीजे एवं बैंडबाजे पर प्रतिबंद्ध लगाया है। हुरियारे ढोल-नगाड़े एवं ढोलक का प्रयोग करेंगे।