फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanjhi is decorated at the Raskhan Samadhi site.

Mathura News: रसखान समाधि स्थल पर सजायीं सांझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi is decorated at the Raskhan Samadhi site.
रसखान समाधि स्थल पर सजी सांझी
महावन। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सांझी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को रसखान समाधि परिसर में हुआ।
विज्ञापन


शुभारंभ परिषद के एसीईओ मदन चंद्र दुबे, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना एवं ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने दीप जलाकर किया। एसीईओ मदन चंद्र दुबे ने कहा परिषद द्वारा आयोजित महोत्सव का उद्देश्य ब्रज की प्राचीन सांझी कला को पुनर्जीवित करना है। महोत्सव में जल सांझी, सूखे रंगों की सांझी, गोबर सांझी, पोर्ट्रेट चित्रांकन एवं रंगोली से शानदार शुरुआत हुई। चित्रकार कमलेश्वर, खुशबू उपाध्याय, श्रुति यादव, विश्वजीत, बृज गोपाल, दक्ष एजुकेशन इंस्टीट्यूट एवं खाजानी वूमंस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया। शाम को भजन संध्या एवं कथक का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहायक अभियंता दूधनाथ यादव, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया महोत्सव 21 सितंबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed