फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanatanis should enter politics to change the system

Mathura News: व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में आएं सनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanatanis should enter politics to change the system
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट का स्वागत करते ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी। 
वृंदावन। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण के आरोपों को गहरी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के हालातों में सुधार लाने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए सनातनियों को एकजुटता होने के साथ राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना होगा। कहा कि उच्च वर्ग अब जाग चुका है, वह अपने अधिकार, न्याय की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को नई राजनीतिक पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने गोधूलि पुरम स्थित हरिदास धाम में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं, इसलिए पार्टी का नाम भगवान राम और कृष्ण के नाम से जुड़ा होगा। सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी एवं एससी-एसटी भी पार्टी का हिस्सा होंगे। जो देशवासी सनातनी विचारधारा का होगा वह पार्टी से जुड़ेगा। भगवान राम और कृष्ण को न मानने वालों का पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा। कहा कि एससी एसटी वर्ग में लगभग 20 प्रतिशत लोग सनातनी विचारधारा के हैं, वह इस पार्टी में होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग एक पॉलिटिकल कॉरपोरेट इंटरप्राइज है। यहां कार्यकर्ता बंधुआ मजदूर है जो हाईकमान के आदेश का पालन करते हैं। देश की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इसमें सुधार के लिए अपने लोगों को राजनीतिक प्लेटफार्म पर आना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सरकार के विरोधी नहीं है बल्कि देश की जनता की साथ हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पर हमला एक संत पर नहीं बल्कि सनातन समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास है। आरोप जिन लोगों ने शंकराचार्य पर लगाए हैं, उनका स्वयं का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि इस नई पार्टी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना होगा। इस दौरान राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने उनकाे ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसादी पटुका एवं माला ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षाविद चंद्रलाल शर्मा, आचार्य आनंद वल्लभ गोस्वामी, ब्रह्मदेव द्विवेदी, नीरज गौड़, गोविंद शर्मा, अविनाश शर्मा, तपेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed