{"_id":"63a73b4b24889f2df721c31e","slug":"sampling-started-regarding-the-new-variant-of-kovid-mathura-news-mtr5269246162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जनपद भर में स्वास्थ्य विभाग शुरु कर रहा सैम्पलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जनपद भर में स्वास्थ्य विभाग शुरु कर रहा सैम्पलिंग
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना के नए वेरिएंट के अंदेशा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। शनिवार से सैंपलिंग शुरू हो गई है। रविवार को वृंदावन में बिहारीजी के भक्तों की भी सैंपलिंग की जाएगी। साथ ही जनपद के ग्रामीण अंचल में भी इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पखवाडे़ तक सैंपलिंग कराने वालों की संख्या 8-10 तक सिमट कर रह गई थी, लेकिन बीते दो दिनों में यह बढ़कर 50 तक पहुंच गई है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए जनपद में सजगता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के बाहर दो गज की दूरी मास्क जरूरी के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरस की रोकथाम और उससे आसपास लोगों को सतर्क रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। सैंपलिंग का कार्य रविवार से वृंदावन में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन में बाहर से अधिक लोग आ रहे हैं, ऐसे में वहां सैंपलिंग की जरूरत अधिक है।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चार और मेडिकल बूथ
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं देने और आपात काल से निपटने के लिए चार और मेडिकल बूथ बनाए हैं। यहां सुबह और शाम के दर्शन के समय-अलग अलग शिफ्टों में डाक्टर और पैरा मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने विद्यापीठ चौराहा, जुगल घाट, वीआईपी मार्ग स्थित जादौन पार्किंग के अलावा राधा सनेह बिहारी मंदिर पर मेडिकल बूथ बनाए हैं। यहां डाक्टरों के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ का तैनात किया गया है। मेडिकल बूथ पर लोगों को दवा के साथ ही प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था है।