फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Samosa and sandwiches are being sold at Amul stall at Mathura Junction Railway Station

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन: अमूल के स्टॉल पर बिक रहा समोसा और सैंडविच... होगी कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2024 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 11:26 PM IST
सार

जंक्शन पर अमूल स्टॉल संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। स्टेशन निदेशक ने मामला संज्ञान में लिया। इसकी रिपोर्ट आगरा कार्यालय भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Samosa and sandwiches are being sold at Amul stall at Mathura Junction Railway Station
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अमूल का स्टॉल लगा हुआ है। इसमें संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आदेशों को दरकिनार करते हुए स्टॉल से समोसे और सैंडविच बेच रहा है।

विज्ञापन


नियम अनुसार अमूल की स्टॉल से केवल अमूल के उत्पादों की बिक्री की जा सकती है। इसके बाद भी स्टॉल संचालक नियमों को दरकिनार कर मनमानी दिखाते हुए खुलेआम अन्य सामान की बिक्री कर रहा था। खास बात ये है कि प्लेटफार्म पर हर समय अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। फिर भी स्टॉल संचालक को जरा भी डर नहीं है। 
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टॉल पर हो रही समोसे और सैंडविच की बिक्री बंद करवा दी है। स्टॉल संचालक को चेतावनी भी दी गई है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल संचालक की रिपोर्ट आगरा कार्यालय भी भेजी जाएगी। मामले में स्टॉल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed