फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   samaj gayan tradition is 445 year old

445 वर्ष पुरानी है समाज गायन की परंपरा

Sun, 26 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 26 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
samaj gayan tradition is 445 year old
समाज गायन की पोथी
श्रीराधारानी की जन्मस्थली बरसाना में वसंत पंचमी से 40 दिवसीय होली की शुरुआत डांढ़ा गढ़ने के साथ हो जाती है। उसी दिन से समाज गायन का दौर शुरू हो जाता है। इसके लिए प्रयोग में लाई जाने वाली पोथी (पुस्तक) 445 वर्ष पुरानी है। इसमें वर्ष भर के उत्सवों का संकलन है। समाज गायन की परंपरा भी इतनी ही पुरानी मानी जाती है।
विज्ञापन


बरसाना में समाज गायन की शुरुआत करने वाले दक्षिण में मदुरैपट्टनम के श्रीवत्स गोत्रिय तैलंग ब्राह्मण भाष्कर भट्ट  के यहां जन्मे नारायण के अवतार श्रीनारायण भट्ट ने की। संवत् 1602 में नारायण भट्ट ब्रज में आए। यहां उन्होंने ब्रज को प्राकट्य करने के साथ-साथ समाज गायन में गाए जाने वाले पदों का भी संकलन किया।
विज्ञापन


ब्रज भूमि लुप्त हो चुकी थी, 16वीं सदी में ब्रज के पुनरोत्थान का दौर जारी था। स्वामी हरिदास, नारायण भट्ट, गोस्वामी हित हरिवंश, चैतन्य महाप्रभु, महाप्रभु वल्लभाचार्य यहां आए। ब्रज की लीलाओं को प्रकाशित किया। उन्हीं में से अलग-अलग वैष्णवों के संप्रदाय के द्रष्टिकोण के हिसाब से समाज गायन की पोथियां विकसित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवालयों में विकसित हुआ समाज गायन
देवालय पद्धति के अनुसार समाज गायन के मध्य भाग में जो बैठता है उसे समाज का मुखिया कहते हैं। समाज की पोथी में से पहले मुखिया गायन करता है, उनके पीछे अनुसरण करने वालों को झेला बोलते हैं। पखावजी पखावज बजाते हैं। वल्लभ कुल के वैष्णव संप्रदाय में समाज गायन को कीर्तन बोला जाता है। उनकी पोथियों में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन सुनने को मिलता है।

समाज की पोथी को बोलते हैं वर्षोत्सव की पोथी
वृंदावन शोध संस्थान के पांडुलिपि विद् राजेश शर्मा ने बताया कि पहले यह पांडुलिपियां हाथों से लिखी जाती थीं। प्रिंटिंग मशीन आने के बाद यह वर्षोत्सव छपने लगे, लेकिन परंपरागत रूप से हाथ से लिखी जाने वाली पोथी का विशेष महत्व होता है। पोथी को वर्षोत्सव की पोथी भी कहा जाता है।

447 वर्ष पहले नारायण भट्ट ने किया था श्रीजी विग्रह का प्राकट्य
राधाकृष्ण की कृपा से वह संवत् 1602 में ब्रज में आए। यहां उन्होंने देखा कि ब्रज मंडल के ग्राम, नगर, कुंड, तालाब व विग्रह सभी विलुप्त हो गए हैं। उन्हें यह देख कर बहुत कष्ट हुआ। उन्होंने अपने साथ आए लाडिलेय प्रभु के साथ विलुप्त स्थलों का प्राकट्य किया।


बरसाना में श्रीजी के  श्रीविग्रह का प्राकट्य संवत 1626 में भट्ट जी ने ही किया। भट्ट जी का तिरोभाव संवत् 1700 में हुआ। गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी गोस्वामी ने बताया कि हमारे बुजुर्ग बताते आ रहे हैं कि समाज गायन की पोथी 400 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। ज्यादा पुरानी होने पर हम पोथियों को सहेज कर रखते हैं। आज भी हमारे पास पुरानी पोथियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed