फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sales of 'Laddu Gopal' idols and swings have surged ahead of Janmashtami.

Mathura News: जन्माष्टमी से पहले ही बढ़ गई लड्डू गोपाल और झूलों की बिक्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sales of 'Laddu Gopal' idols and swings have surged ahead of Janmashtami.
मथुरा। ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। श्रावण में जहां लड्डू गोपाल की बिक्री बढ़ गई है। वहीं शृंगार पोशाक और पूजा सामग्री की दुकानों पर बाल गोपाल के लिए रंग-बिरंगे झूले और पालने सज गए हैं। दुकानों पर भगवान के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, आभूषण आदि सामग्री की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

श्रावण मास में झूला उत्सव के चलते श्रद्धालु अपने घरों में लड्डू गोपाल को झूला झुलाते हैं। इसके चलते जन्माष्टमी से पहले ही लड्डू गोपाल के शृंगार और झूलों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और शृंगार सामग्री खरीद रहे हैं। उधर, श्रावण मास होने के चलते पालने और झूलों की बिक्री भी तेज हो गई है। इससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक दिख रही है।
विज्ञापन

बाजार में लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, पीतल, चांदी के झूले उपलब्ध हैं। इनमें फूलों से सजे झूले, पालना झूले और आकर्षक रंगों वाले छोटे-बड़े तरह-तरह के झूले श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों पर मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, कंठी, पायल और शृंगार सामग्री की तमाम वैरायटी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
श्रावण में शुरू हुई खरीदारी जन्माष्टमी तक और बढ़ने की उम्मीद है। श्रावण एवं जन्माष्टमी पर देशभर के श्रद्धालु ब्रज में आते हैं। ऐसे में लड्डू गोपाल, उनकी पोशाक और शृंगार सामग्री के साथ झूलों की बिक्री भी बढ़ गई है। इस बार अभी से भीड़ बढ़ने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

- देवेंद्र शर्मा, शृंगार कारोबारी, गोवर्धन
-
शृंगार पोशाक, झूले और पालनों की बिक्री सावन शुरू होने से एक-दो दिन पहले ही चालू हो गई थी, क्योंकि सावन की शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी जो जन्माष्टमी तक जारी रहेगी। इससे कारोबार भी अच्छा होने की उम्मीद है। यदि श्रद्धालुओं का आवागमन अच्छा रहा तो पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। बाजार पूरी तरह से तैयार है।
-तन्मय मारवाड़ी, शृंगार कारोबारी, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed