फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sale tax servey at steel businessman's shoap

स्टील कारोबारी के यहां करोड़ों की खरीद-बिक्री का हेरफेर

Wed, 05 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 05 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
sale tax servey at steel businessman's shoap
rupee shimla
कृष्णानगर में स्टील कारोबारी की फर्म पर करोड़ों की छिपी खरीद-बिक्री का खुलासा हुआ है। कारोबारी एक ब्रांच का भी संचालन कर रहा था। इस ब्रांच को वाणिज्यकर विभाग में दर्शाया ही नहीं गया। वाणिज्य कर विभाग की टीम मंगलवार को कारोबारी के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, खरीद बिक्री के दस्तावेज जब्त कर देर रात कर चोरी के आंकलन में जुटी थी। 
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त एसआईबी एवं सचल दल एके प्रधान ने बताया स्टील कारोबारी की खरीद बिक्री संदिग्ध नजर आ रही थी। मंगलवार को एसआईबी, सचल दल व खंड अफसरों की संयुक्त टीमों ने सर्वे की कार्रवाई की। टीम ने मौके पर एक ब्रांच भी पकड़ी जिसे दर्शाया नहीं गया था।
विज्ञापन


अफसरों ने फर्म से कंप्यूटर हार्डडिस्क, खरीद बिक्री के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। इन सभी प्रपत्रों से छिपाई गई खरीद-बिक्री का आंकलन किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त ने बताया करोड़ों की बिक्री छिपाये जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक आंकलन के लिये टीमों को लगाया गया है। इस कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी धवल प्रकाश, लालचंद, विनोद कुमार, सचल दस्ते के सहायक आयुक्त अजय कुमार, पंकज कुमार, विनीत कुमार सहित खंड कार्यालय के अफसर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed