फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sale of meat and liquor is not tolerated in Braj Chaurasi Kos

Mathura News: ब्रज चौरासी कोस में मास, मदिरा की बिक्री बर्दाश्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sale of meat and liquor is not tolerated in Braj Chaurasi Kos
रास मंडप में बैठक करते लोग
बरसाना। ब्रजचौरासी कोस में मास-मदिरा की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग को लेकर कस्बे के रासमंडप में मंगलवार को बैठक हुई। दोपहर में हुई बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ब्रजचौरासी कोस में मास-मदिरा की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मान मंदिर के सुनील सिंह ने बताया कि बैठक में आगे की योजना पर भी चर्चा की गई। इसमें आंदोलन के संचालन के लिए अध्यक्ष व ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाली तहसील व ब्लॉक में अध्यक्ष बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में ब्लॉक व तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन के बाद भी यदि मास-मदिरा की बिक्री रोक नहीं लगी तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। योगी सरकार को अन्य तीर्थ स्थलों की तरह ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र को ड्राईजोन घोषित करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता हिंदूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed