फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premananda released the book "Let's Decorate Krishna's Braj

Mathura News: संत प्रेमानंद ने पुस्तक आओ सजाएं कान्हा का ब्रज का किया विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Saint Premananda released the book "Let's Decorate Krishna's Braj
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण द्वारा लिखी पुस्तक आओ सजायें कान्हा का ब्रज का विमोचन रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्रीराधा केलि कुंज में किया। उन्होंने ब्रज रज एवं यहां की लता-पता, धरोहरों की रक्षा के लिए सबको समर्पणभाव से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्रज के प्रति प्रेम और श्रद्धा नहीं रखते तो भगवान राधाकृष्ण की भक्ति अधूरी है।
विज्ञापन

भजन कुटीर में विनीत नारायण ने बताया कि यह पुस्तक उनके पिछले 20 वर्ष के अनुभव के आधार पर लिखी है। वर्ष 2002 में विरक्त संत रमेश बाबा की प्रेरणा से ब्रज के उपेक्षित कुंडों, वन, पर्वत एवं यमुना के घाटों के जीर्णेद्धार का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने ब्रज रक्षक दल की स्थापना की। केंद्र एवं राज्य सरकार से बिना आर्थिक सहायता के ब्रज के दर्जनों लीला स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया।
विज्ञापन

इस कार्य की नीति आयोग की सीईओ अमिताभ कांत ने सराहना की। ट्रस्टी नरेंद्र अग्रवाल एवं अवधेश अग्रवाल ने कहा कि 34 अध्याय की पुस्तक में लीला स्थलियों का महात्मय, उनकी दुर्दशा एवं जीर्णोद्धार के लिए किए गए प्रयास का उल्लेख किया है। सहयोगी विपिन व्यास ने बताया कि यह पुस्तक ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं के बीच ब्रज के प्रति चेतना और उत्सुकता जागृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed