फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   saibar thagon ne sheyar tredar se 45.70 laakh hadape

UP: साइबर ठगों से शेयर ट्रेडर्स तक नहीं बच पाए...बातों में ऐसे फंसे; गवां बैठे 45.70 लाख रुपये

Mon, 05 May 2025 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 09:57 AM IST
सार

ऑनलाइन ट्रेडिंग और इंटरनेट में महारथी होने के बाद भी शेयर ट्रेडर्स साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर ठगों ने उनसे 45.70 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
saibar thagon ne sheyar tredar se 45.70 laakh hadape
साइबर ठगी

विस्तार

मथुरा के धौली प्याऊ निवासी शेयर ट्रेडर्स को साइबर ठगों ने 45.70 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के धौली प्याऊ क्षेत्र निवासी रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। 7 दिसंबर 2024 को उनके फेसबुक के माध्यम से आयन जोसफ नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। इसके बाद मोबाइल नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने शेयर मार्केट का अपना लंबा अनुभव बताया। 
 

आरोपी ने उनसे आधार और पैनकार्ड लेकर आदित्य प्रो एप पर रजिस्ट्रेशन कराया। बताया कि इस ग्रुप पर विशेषज्ञ सही समय पर शेयर बेचने और खरीदने की जानकारी देते हैं। वह बातों में आ गए और 6 जनवरी तक 45.70 लाख रुपये की धनराशि शेयर मार्केट में निवेश कर दी। समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो ब्रोकरेज फीस के नाम पर 89 लाख रुपये की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में जोसफ और प्रो. सेथूरथनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि धनराशि 36 से अधिक खातों में डाली गई है। खाता स्वामियों की जांच की जा रही है, साथ ही सभी खातों में होने वाला लेन देन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed