फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sahrukh khan and sunny leony comes to mathura

शाहरुख को देखती, लियोनी को पुकारती रही भीड़

Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
sahrukh khan and sunny leony comes to mathura
शाहरुख खान
‘रईस’ का सफर यूं तो सोमवार को मुंबई से शुरू हुआ था लेकिन मंगलवार की सुबह को जब वह फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ मथुरा जंक्शन पर पहुंचे तो उनकी एक झलक के लिए भीड़ बेताब थी। यहां शाहरुख खान तो कोच के गेट पर आकर अपने फैंस से मुखातिब हुए लेकिन सनी लियोनी नजर नहीं आईं। नौजवानों ने लियोनी को पुकारना शुरू कर दिया। लेकिन ट्रेन का स्टापेज मात्र दो मिनट का था लिहाजा जब तक भीड़ की पुकार उन तक पहुंचती ट्रेन ने स्टेशन छोड़ दिया था।
विज्ञापन


शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए ट्रेन का सफर कर रहे हैं, इसका प्रचार पिछले तीन दिनों से हो रहा था। लिहाजा लोगों ने भी अपने पसंदीदा कलाकार को करीब से देखने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। शाहरुख खान और सनी लियोनी को लेकर अगस्त क्रांति एक्सप्रेस भले ही मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर सुबह को नौ बजे पहुंची लेकिन भीड़ यहां सात बजे से ही थी।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर इतनी भीड़ हो गई कि व्यवस्था में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया गया था। जैसे ही ट्रेन नजर आई भीड़ ने शाहरुख...शाहरुख पुकारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख भी ट्रेन के रुकते ही कोच-ए 5 के गेट पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। फैंस बीच-बीच में रईस...रईस भी पुकार रहे थे। जब शाहरुख बाहर आए तो भीड़ से सनी लियोनी की पुकार लगने लगी। क्योंकि ट्रेन का स्टापेज केवल दो मिनट का था लिहाजा कुछ ही देर में ट्रेन आगे रवाना हो गई।


हर पल को मोबाइल में कैद करने की होड़
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का फोटो और वीडियो बनाने की होड़ सी मची रही। जो भी उनके प्रशंसक जंक्शन पर पहुंचे उन्होंने मोबाइल से फोटो खींचे। वीडियो भी बनाई गई। कुछ बच्चे भी पहुंचे थे जो शाहरुख से मिलना चाहते थे लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हुई। क्योंकि भीड़ के कारण कोई उन तक पहुंच ही नहीं सकता था।    
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed