फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   saheed lakshman of vrindavan

शहीद लक्ष्मण का बलिदान दिवस मनाया

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
saheed lakshman of vrindavan
वृंदावन फोटो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन और प्रयास संस्था की ओर से शहीद लक्ष्मण का बलिदान दिवस रविवार को नगर पालिका चौराहा स्थित बलिदान स्थल पर मनाया गया।
विज्ञापन


आयोजित सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने बताया कि 28 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की क्रांति की शृंखला में सभी ब्रजवासियों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जुलूस निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका चौराहे पर दरोगा लाल सिंह की गोली लक्ष्मण को लगी और वह देश के लिए शहीद हो गए। पूर्व प्राचार्य सुशील कुमार शर्मा और परमानंद गुप्त ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व नगर पालिका चौराहे पर लगी शहीद लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, नूतन बिहारी पारीख, अभय वशिष्ठ, विवेक आचार्य, गोविंद शरण पचौरी, सुरेशचंद्र शुक्ला, योगेंद्र ब्रजवासी, अशोक बैद्य, डा. माध्वेश गौमत, कृष्ण गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से वीर लक्ष्मण शहीद का बलिदान दिवस रविवार को कैंप कार्यालय पर मनाया। इसमें जिलाध्यक्ष शोभित शर्मा, रसिक बिहारी शास्त्री, अंकुर शर्मा, रामविलास तिवारी, शरद सारस्वत, राहुल बाली आदि उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed