{"_id":"6816df60a51b64699206d425","slug":"safari-rams-into-an-unknown-vehicle-from-behind-on-yamuna-expressway-two-died-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी सफारी, दो की मौत और तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी सफारी, दो की मौत और तीन लोग घायल
Sun, 04 May 2025 09:00 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मांट (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, मांट (मथुरा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 May 2025 09:00 AM IST
सार
हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर नींद की झपकी लगने पर सफारी थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-98 पर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई, जिसमें सवार पांच महिला व पुरुष घायल हो गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस पर रविवार रात्रि के समय करीब दो बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सफारी कार थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 98 पर गांव जाबरा के समीप चालक को झपकी लगने पर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में घुस गई। कार में सवार प्रेम सिंह पुत्र रामवृक्ष निवासी गौर सिटी सी 1505 नोएडा, सूर्य सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त को अनन्तकीर्ति हॉस्पिटल लक्ष्मी नगर मथुरा तथा पूजा पत्नी प्रेम सिंह, सुमित पुत्र सिकन्दर निवासी दरभंगा बिहार, रोशन पुत्र राजाराम निवासी 6/18 ए/5डी रविदास गली विश्वास नगर नई दिल्ली पूर्वी को जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। जिसमें पूजा व सुमित को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया है।
विज्ञापन