फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhvi Ritambhara gave a new life to Hindu families displaced from Pakistan

Mathura News: पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों को साध्वी ऋतंभरा ने दिलाई नई जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Ritambhara gave a new life to Hindu families displaced from Pakistan
मथुरा। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के साथ पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू। - फोटो : mathura
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने समाजसेवा का एक और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर दिल्ली के वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज के पास पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों को एक नया जीवन प्रदान किया है। परम शक्तिपीठ के माध्यम से 25 पक्के घर बनवाकर इन परिवारों को सौंपे गए, जिनमें बिजली, पानी और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

इन आवासों के साथ ही साध्वी ऋतंभरा द्वारा मां सर्वमंगला मंदिर, सत्संग हॉल, महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र तथा पुरुषों के लिए स्वरोजगार के लिए 10 रेहड़ी-रिक्शे भी प्रदान किए गए। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 5000 लीटर के तीन टैंक और तीन सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यह सभी पहल तब शुरू हुई जब साध्वी ऋतंभरा ने पाकिस्तान से विस्थापित इन हिंदू परिवारों की दुर्दशा देखी जो सिग्नेचर ब्रिज के नीचे झुग्गियों में रह रहे थे। जंगलों में असुरक्षित परिस्थितियों में रह रहे इन परिवारों के पास न तो पीने का पानी था और न ही कोई सुरक्षा। उनके रहन-सहन को देखकर वह व्यथित हुईं और उन्होंने तुरंत इनके पुनर्वास का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की चाबियां परिवारों को सौंपते हुए दीदी मां ने कहा आपने पाकिस्तान में अत्याचार सहते हुए भी अपने धर्म को नहीं छोड़ा यह बहुत बड़ा बलिदान है। इस पुनर्वास कार्यक्रम में परम शक्तिपीठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सीबी पाटोदिया, उपाध्यक्ष जय भगवान अग्रवाल, सचिव संजय भैया, अशोक सारीन, साध्वी शिरोमणि, स्वस्तिका, दीपक खत्री, बीआर सिंगला आदि लोग मौजूद थे। संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया।

मथुरा। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के साथ पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू।

मथुरा। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के साथ पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू। - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed