{"_id":"68fbe933c819dcb8ac0c539d","slug":"sadhna-died-from-internal-bleeding-after-being-injured-mathura-news-c-412-1-mt21004-2000-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों के पटाखा चलाने पर खूनी संघर्ष...गर्भवती की इस वजह से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों के पटाखा चलाने पर खूनी संघर्ष...गर्भवती की इस वजह से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई वजह
Sat, 25 Oct 2025 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:28 AM IST
सार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के पटाखा चलाने की बात पर बुधवार देर रात हुए विवाद में सात लोगों ने पीड़ित के घर पर छत से पथराव कर दिया। इस हमले में एक 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
थाना जैत में दर्ज किया गया केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव जैंत में पटाखे चलाने के विवाद में गर्भवती की मौत चोट लगने के बाद इंटर्नल ब्लीडिंग के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सिर पर चोट लग जाने के कारण हार्ट के राइट ब्लॉक में जाकर खून जमा हो गया था। नस ब्लॉकेज होने कारण उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
गोवर्धन पूजा पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। टीकेंद्र की विवाहित बेटी साधना की पथराव में मौत हो गई थी। वहीं उनकी पत्नी सरोज का इलाज जारी है। साधना दो माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंटर्नल ब्लीडिंग के कारण मौत होना आया है। पुलिस के अनुसार खून बहकर हार्ट के राइट ब्लॉकेज में जमा हो गया।
इसके कारण उसकी मौत हो गई। टीकेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें तीन को पुलिस घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश में जुटी हुई है। वहीं गमगीन माहौल में विवाहिता का ससुराल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाशी के लिए दबिश दे रही है।