फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sad demise of girl on new year

आधी रात पार्टी मांग रही थी बहना...

Fri, 02 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 02 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
sad demise of girl on new year
नववर्ष के धमाल के लिए राधापुरम एस्टेट की अलग पहचान है, लेकिन नए साल की नई सुबह यहां गम का अंधेरा छा गया। सपनों को उड़ान देने में जुटी आयुषी की मौत की खबर यहां हर किसी को रुला गई। भाई से आयुषी आधी रात नव वर्ष की पार्टी मांग रही थी। सुबह एक्सप्रेसवे पर उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन


राधापुरम एस्टेट निवासी सर्राफा व्यवसायी राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी रेखा की शादी की सालगिरह पर बिटिया आयुषी पांच दिसंबर को आई थी। इसके बाद सिर्फ उनकी फोन पर ही बातें हुईं। 31 दिसंबर की रात 12:15 बजे घर के हर सदस्य से आयुषी ने खूब बातें कीं। चचेरे भाई मानव से न्यू ईयर की पार्टी मांगी तो भाई हर्ष अग्रवाल को नई जैकेट दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में जिन तीन छात्राओं की मौत हुई उसमें मथुरा की आयुषी भी थी। राधापुरम एस्टेट राजेश अग्रवाल की 22 वर्षीय पुत्री आयुषी नोएडा के गलगोटिया कालेज से एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी सहेलियां उसे अत्यंत मिलनसार बताती हैं। पढ़ाई में भी वह अव्वल थी। रमनलाल शोरावाला से इंटरमीडिएट और राजीव एकेडमी से बीकॉम करने वाली आयुषी की तमन्ना कंपनी सेक्रेट्ररी बनने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को नए साल पर जब लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे तभी 9:50 बजे आए फोन से गहरा सदमा लगा। यह फोन कॉल एक दरोगा की थी। उन्होंने आयुषी की मौत की सूचना बताई। इसके बाद परिवारीजन वहां के लिए रवाना हो गए।


घर पर मिले बाबा गोविंद प्रसाद अग्रवाल के आंसू नहीं रुक रहे। छोटा भाई बिरला स्कूल में कक्षा नौ का छात्र हर्ष अग्रवाल और चचेरा भाई मानव अग्रवाल, चाची ममता अग्रवाल बिलखते हुए बताया कि रात को नए साल के आगमन की बेला पर 12 बजे आयुषी का फोन आया था। उसने सभी से अलग-अलग बात की। भाई मानव ने बताया कि दीदी मुझसे नए साल की पार्टी लेने आने की कह रही थीं, वहीं हर्ष ने बताया कि दीदी ने मुझे नई जैकेट दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed