फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS pracharak said in Mathura India is Hindu nation since ancient times

Mathura News: आरएसएस प्रचारक बोले-भारत प्राचीनता से हिंदू राष्ट्र है, अपने ही देश के लोग यह नहीं मानते

Sat, 17 Jun 2023 10:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

Mathura News: आरएसएस प्रचारक बोले-भारत प्राचीनता से हिंदू राष्ट्र है, अपने ही देश के लोग यह नहीं मानते
 

विज्ञापन
RSS pracharak said in Mathura India is Hindu nation since ancient times
आरएसएस की चुनावी बिसात(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत प्राचीनता से हिंदू राष्ट्र है। आज भी लोकसभा हो या शैक्षिक व सरकारी संस्थाएं उन सभी का ध्येय वाक्य संस्कृत में लिखा हुआ है, इसे वांग्य से लिया गया है। भारत के लोग ही इसे हिंदू राष्ट्र नहीं मानते, जबकि विदेशी जानते हैं कि यह हिंदुओं का राष्ट्र है। यह बातें आरएसएस ब्रज प्रांत के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर में चल रहे 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के शनिवार को समापन पर कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ध्येय वाक्य कुरान या बाइबिल से नहीं लिए गए हैं। केवल जेएनयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को छोड़कर सभी संस्थाओं के ध्येय वाक्य संस्कृत में लिखे मिलेंगे। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भारत हिंदुओं का राष्ट्र है। लेकिन, मुगलों और अंग्रेजों के आने के बाद इसे खत्म करने की कोशिश हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में एकजुट हो रहा हिंदू

इसकी स्थापना के लिए ही संघ का गठन हुआ। तब लोग कहते थे कि हिंदू मेंढक है, इसे एकजुट करना आसान नहीं है। हिंदू श्मशान में ही एकजुट होता है, लेकिन डॉ. केशव हेडगेवार ने इन सभी बातों को दरकिनार कर संघ का विस्तार किया। आज हिंदू न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में एकजुट हो रहा है।

जाति के नाम पर फैलाया जाता है संघर्ष

कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं के त्याग का परिणाम है कि आज संघ के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बाहर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगते हैं। अध्यक्षता करते हुए भागवत आचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि देश में कभी भाषा तो कभी जाति के नाम पर संघर्ष फैलाया जाता है। संघ का काम क्षेत्रवाद, जातिवाद को खत्म कर हिंदुओं को एकजुट करना है।

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

यह लोग मौजूद रहे 

शिविर में आठ विभागों के 29 जिलों के 320 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 77 शाखा कार्यवाह और 32 योग शिक्षक शामिल रहे। समापन कार्यक्रम पर ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश, वर्ग अधिकारी ओमप्रकाश, ब्रज प्रांत के संघ संचालक शशांक भाटिया, सह सेवा प्रमुख उमेश, घोष प्रमुख ललित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed