फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rss parade in new dress in mathura

आज संघ का नए गणवेश में पथ संचलन

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
rss parade in new dress in mathura
आरएसएस ड्रेस चेंज 7 - फोटो : bbc
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना दिवस विजयदशमी से स्वयंसेवकों के गणवेश में पैंट को शामिल करने जा रहा है। आज शहर में होने वाले पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आएंगे। अभी सभी को नई ड्रेस उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में कुछ स्वयंसेवक हाफ पैंट में भी साथ चलेंगे। 
विज्ञापन


संघ की स्थापना विजयदशमी पर्व के दिन हुई थी। हर साल इस दिन संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन और शस्त्र पूजन करते हैं। बीते दिनों लिए गए फैसले के अनुसार आज संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन के दौरान खाकी नेकर के स्थान पर डार्क कॉफी कलर की पैंट में नजर आएंगे। इसी रंग के मोजे भी पहनेंगे। बाकी गणवेश पुराना ही होगा। इसमें सफेद शर्ट, काली टोपी और महरून कलर की बेल्ट के साथ फीतेदार काले जूते रहेंगे।
विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह का आयोजन इस बार किशोरीरमण इंटर कालेज मैदान पर किया जाएगा। यहां सुबह आठ बजे परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन होगा। इसके बाद शहर में पथ संचलन किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवक दंड और तलवार के साथ नजर आएंगे। संघ के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि विजयदशमी को सभी स्वयंसेवक नए गणवेश में नहीं होंगे। पुराने और नए गणवेश के साथ स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed