फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rss new dress will be designed in deendayal dham

दीनदयाल धाम में बनेगा स्वयंसेवकों का नया गणवेश

Sat, 06 Aug 2016 11:52 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
rss new dress will be designed in deendayal dham
आरएसएस ड्रेस चेंज 4 - फोटो : bbc
आरएसएस के स्वयंसेवकों का नया गणवेश मथुरा में दीनदयाल धाम (फरह) में तैयार होगा। क्योंकि विजयदशमी पर होने वाले पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक नया गणवेश पहनेंगे लिहाजा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आरएसएस के प्रांत मुख्यालय अगले महीने के पहले सप्ताह में कपड़ा भेज देंगे।
विज्ञापन


आरएसएस के स्वयंसेवकों का गणवेश बदल गया है। अभी तक सभी स्वयंसेवक हॉफ नेकर में रहते थे लेकिन 13 मार्च को नागौर में हुई आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में एलान हुआ था कि नेकर की जगह अब पैंट होगी। दशहरा से नया गणवेश लागू होने जा रहा है लिहाजा आरएसएस के सभी प्रांतीय कार्यालयों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पैंट के लिए कपड़ा खरीदा जा रहा है। पैंट और शर्ट मथुरा के फरह में स्थित दीनदयाल धाम में तैयार कराई जाएगी। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति की देखरेख में संचालित होने वाले सिलाई केंद्रों पर तैयारियां होने लगी हैं। 
विज्ञापन


इन केंद्रों से जुड़े लोगों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है। किस तरह से गणवेश तैयार होना है इसके बारे में बताया जा रहा है। जन्मभूमि स्मारक समिति के मंत्री नवीन मित्तल ने बताया कि सिलाई केंद्रों के माध्यम से करीब दो सौ महिलाओं को रोजगार दिया गया है। यह सभी गणवेश तैयार करेंगी। कपड़ा क्षेत्रीय कार्यालय से उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में कपड़ा पहुंच जाएगा। पहले चरण में पचास हजार से भी ज्यादा स्वयंसेवकों का गणवेश यहां तैयार होगा। मेरठ, ब्रज, कानपुर, अवध (लखनऊ), काशी (वाराणसी), गोरखपुर, जयपुर और उत्तराखंड के आरएसएस मुख्यालय नई ड्रेस के लिए कपड़ा उपलब्ध कराएंगे। हालांकि नया गणवेश बाजार में भी तैयार होता है लेकिन दीनदयाल धाम में तैयार होने वाली ड्रेस बाजार के मुकाबले सस्ती पड़ेगी।


प्रचारकों की भी पूरी ड्रेस हो रही तैयार
आरएसएस के प्रचारकों की भी ड्रेस यहां तैयार की जा रही है। बनियान से लेकर कुर्ता पाजामा तक यहां बन रहा है। कई क्षेत्रीय कार्यालयों को ड्रेस भेज भी दी गई है।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव में है धाम
 जनसंघ के सूत्रधार दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में स्थित है दीनदयाल धाम। यहां ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई सेंटर खोले गए हैं। सिलाई और कढ़ाई का भी काम होता है। जिससे आसपास के सैकड़ों लोग जुड़े हैं। सूत कातने से लेकर सिलाई करने की मशीनें भी लगी हैं। यहां गणवेश तैयार किया जाना है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed