फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS chief Mohan Bhagwat left Mathura after ten days of deliberation

Mathura News: दस दिन के मंथन के बाद मथुरा से रवाना हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat left Mathura after ten days of deliberation
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मंगलवार की सुबह मथुरा से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर में होने जा रही संघ की बैठक में गए हैं। 19 अक्तूबर की देर शाम को संघ प्रमुख मथुरा पहुंच गए थे। दस दिन के शिविर में मंथन के बाद नए लक्ष्य तय करने के बाद वह यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन


कस्बा फरह के परखम में दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का 10 दिवसीय शिविर सोमवार को संपन्न हो गया था। इस दौरान दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए देशभर के 46 प्रांतों के पदाधिकारी भी जुटे थे। बैठक में संघ प्रमुख ने सामाजिक समरसता के साथ-साथ विजयदशमी तक संघ की नीतियों के कार्य विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन


संघ अब नए अंदाज में नई ऊर्जा के साथ काम करेगा और दशहरे तक हर घर में संघ का स्वयंसेवक होने पर भी जोर दिया गया। संघ के 10 दिवसीय शिविर को बेहद सफल माना जा रहा है। सोमवार शाम को शिविर संपन्न होने के बाद संघ प्रमुख व पदाधिकारी मंगलवार सुबह यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ऋषि कुटी में रुके थे संघ प्रमुख
संघ प्रमुख गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थित सप्त ऋषि कुटीर की गौतम ऋषि कुटी में रुके थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं सेवकों के साथ योग किया। साथ ही ब्रज सांस्कृतिक विरासत रास लीला का भी आनंद लिया था। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस दौरान फूलों की होली भी खेली थी। बताया जा रहा है कि इस शिविर में जिन मुद्दों पर मंथन हुआ, संघ उन पर गंभीरता से आगे काम करेगा। इसके लिए कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों के अलावा अन्य पदाधिकारियों के लक्ष्य भी तय किए गए हैं। बंगलुरू में मार्च माह में संघ की बैठक हो रही है। उस बैठक में शिविर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed