{"_id":"6168372d82c3d76c65498d43","slug":"rss-branches-resumed-mathura-news-mtr5069350144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की शाखाएं फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की शाखाएं फिर से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिदिन की शाखाएं ही नहीं उसके सामान्य कार्यक्रम भी प्रभावित हुए थे। अब चूंकि जनजीवन भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है तो ऐसे में संघ ने भी अपनी शाखाएं एवं गतिविधियां पुन: आरंभ कर दी हैं। इसी श्रृंखला में मथुरा महानगर की संघ की इकाई ने अपने प्राथमिक वर्ग लगाए हैं।
विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि हर वर्ष सभी दसों नगरों को मिलाकर एक ही वर्ग लगता था। इस बार संघ के कार्य को नीचे तक पहुंचने के उद्देश्य से महानगर में ही 5-5 नगरों को मिलाकर दो वर्ग लगाए हैं। पहला वर्ग चंदन सिंह यादव शिशु मंदिर, सदर बाजार और दूसरा विनोद कुमार कोयला शिशु मंदिर गोवर्धन रोड पर लग रहा है। दोनों वर्गों को मिलाकर 118 विद्यार्थी इन वर्गों में भाग ले रहे हैं।
9 दिन चलने वाले इस वर्ग में प्रात: 5 बजे उठने के बाद से कड़ी दिनचर्या का पालन करते हुए विद्यार्थियों को 3 बौद्धिक सत्र व दो बार संघ स्थान में भाग लेना होता है। वर्ग का प्रारंभ सायं 4 बजे से विद्यार्थियों के आगमन से होता है। सह प्रांत प्रचारक ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपनी स्थापना के समय से ही ऐसे वर्गों को लगता आया है। इसमें विद्यार्थियों को जिम्मेदार, चरित्रवान एवं देशभक्त नागरिक बनाने का ध्येय होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन होने वाले 3 सत्रों के बौद्धिक के विषय पहले से ही चयनित होते हैं, जिसमें स्वयं के निर्माण के साथ हम एक सम्यक विकसित समष्टि का भी निर्माण कैसे करें ऐसे व्याख्यान होते हैं। शिविर में भोजन की व्यवस्था के लिए रोटियां नगरों से एकत्रित होकर जाएंगी। बाकी सब्जी एवं दाल वही बनेगी, रोटियों के लिए भी लिफाफे हफ्ते भर पहले बस्तियों में स्वयंसेवकों के पास पहुंच दिए गए हैं। वर्ग की व्यवस्था में कुशलेश, संजय, सीताराम छौंकर, दद्दन, हरेंद्र, नरेंद्र, अजय, पवन, श्यामपाल, रोहित, विजयपाल, सुरेंद्र मौजूद रहे।