फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS All India Executive Committee meeting was held at Keshav Dham in Vrindavan in Mathura

वृंदावन में RSS की बैठक: 100 वर्ष पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम, संघ प्रमुख से मिलने आ सकते हैं CM योगी

Mon, 05 Jan 2026 12:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसकी अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं। उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वृंदावन आ सकते हैं।

विज्ञापन
RSS All India Executive Committee meeting was held at Keshav Dham in Vrindavan in Mathura
केशवधाम में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के केशव धाम में सोमवार से अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। इससे पहले रविवार को संघ के केंद्रीय पदाधिकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। परिचय बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान परिस्थितियों के साथ बैठक के विषयों पर मंथन किया। संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव सभाएं आयोजित कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सवा सात बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत केशव धाम पहुंचे। यहां उनका संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद परिचय बैठक हुई। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, आलोक कुमार, मनमोहन वैद्य सहित केंद्रीय पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारियों ने देश के वर्तमान हालात के साथ बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं पर भी चर्चा की। इसी क्रम में सोमवार को होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के विषयों पर भी मंथन हुआ। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर उन्हें संघ के बारे के बारे में बताने, लोगों में समरसता का भाव लेने के लिए गांव-गांव सभाएं आयोजित करने, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव, पश्चिम बंगाल के हालात, प्रदेशों में हो रहे पलायन और इसे रोकने के लिए रूपरेखा तैयार करने पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही संगठनात्मक दृष्टिकोण पर भी गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केशव धाम पर कड़ा पहरा
केशव धाम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। केशव धाम मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। केशव धाम के गेटों और चहारदीवारी पर परदे लगा दिए हैं। वहां आम लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वहीं केशव धाम के गेटों पर पुलिस बल एवं संघ के स्वयंसेवकों और कर्मचारियों की मेटल डिटेक्टर से चेक कर प्रवेश दिया जा रहा है। लाेगों के सामान को भी खुलवा कर देखा जा रहा है। आम लोगों के साथ ही भाजपाइयों को भी केशव धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

 

देशभर से आए पदाधिकारी
केशव धाम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की।  सोमवार एवं मंगलवार की केंद्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक में संघ के क्षेत्रीय, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया जाएगा।

संघ प्रमुख चंद्रोदय मंदिर एवं सुदामा कुटी संतों के बीच जाएंगे
वृंदावन  में 7 दिन के प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 जनवरी को सुबह सवा 9 बजे छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर पहुंचेंगे। यहां मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह मिड डे मील बनाने वाली सेंट्रल आधुनिक रसोई को देखेंगे। इसके बाद वह चंद्रोदय मंदिर के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे। शाम चार बजे सुदामा कुटी में आयोजित संत सुदामा दास महाराज का शताब्दी समारोह में संतों के बीच जाएंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मुलाकात करने के लिए आ सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed