फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RPF Jawan slaps software engineer in Karnataka Express

Mathura News: कर्नाटक एक्सप्रेस में साॅफ्टवेयर इंजीनियर को आरपीएफ जवान ने मारा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
RPF Jawan slaps software engineer in Karnataka Express
मथुरा। कर्नाटक एक्सप्रेस में सफर के दौरान आरपीएफ जवान ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित के चाचा ने मोबाइल फोन और नकदी छीनने व गलत तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में तहरीर दी है। साथ ही एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें आरपीएफ जवान थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना हाईवे क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी मुकेश कुमार गौतम ने जीआरपी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा विक्रांत गौतम दिल्ली की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। विक्रांत 25 अप्रैल की सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पहुंचा तो कर्नाटक एक्सप्रेस प्लेटफार्म से चल दी थी। जल्दबाजी में विक्रांत ट्रेन के कोच संख्या एस-दो में सवार हो गया।
विज्ञापन

ट्रेन के कोच में डयूटी पर तैनात आरपीएफ आगरा के एक हैड कांस्टेबल ने उन्हें जनरल कोच में सवार होने के लिए कहा। विक्रांत ने कहा कि वह जल्दबाजी में कोच में सवार हो गया है। आगे जब ट्रेन रुकेगी तो वह अपना कोच बदल लेगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विक्रांत का आरोप है कि आरपीएफ जवान ने उनसे सुविधा शुल्क के तौर पर रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसने उनके साथ मारपीट करते हुए चेन पुलिंग कर अनावश्यक रूप से ट्रेन रोकने का आरोप लगाया। ट्रेन जब दिल्ली निजामुद्दीन पहुंची तो उन्हें वहां आरपीएफ थाने में बंद कर उनसे जबरन जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ जवान उन्हें उत्कल एक्सप्रेस से मथुरा लेकर पहुंचा और उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे 12400 रुपये निकाल लिए। ट्रेन में विक्रांत के साथ हुई घटना के सह यात्रियों ने वीडियो बना लिए।


वर्जन
कर्नाटक एक्सप्रेस में आरपीएफ की स्पेशल टीम द्वारा एसीपी के विरुद्ध ड्राइव चलाई जा रही थी। उसी क्रम में जनरल एमएसटी धारक यात्री के विरुद्ध रिजर्व क्लास में पात्रता न होने पर भी यात्रा करने और साथ ही बिना उचित कारण के अलार्म चेन पुलिंग करने के दोष में केस रजिस्टर किया गया है। वीडियो में दर्शाए गए आरपीएफ जवान द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed