फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ropeway journey will start in Barsana from today

Mathura News: बरसाना में फिर से शुरू रोपवे का सफर...आईआईटी टीम ने दी अनुमति, हादसे के बाद बंद हुआ था संचालन

Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
सार

बरसाना में राधा रानी के भक्त दर्शन के लिए रोपवे का सफर फिर से शुरू होगा। आईआईटी की टीम ने इसको लेकर अनुमति दे दी है। गत दिनों एक हादसे के बाद से इसका संचालन बंद था।

विज्ञापन
Ropeway journey will start in Barsana from today
बरसाना रोपवे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में आखिरकार एक बार फिर बरसाना में राधा रानी के भक्त दर्शन के लिए रोपवे का सफर कर सकेंगे। अब रोपवे चलने के लिए तैयार है। इसका संचालन वृहस्पतिवार से शुरु हो जाएगा। आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम ने रोपवे का तकनीकी मुआयना करने के बाद इसके संचालन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


मार्च माह में बरसाना स्थित राधारानी मंदिर जाने वाले रोपवे में तकनीकी खराबी आ जाने से तीन ट्रालियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं थीं। इसके बाद से श्रद्धालुओं के लिए रोपवे का संचालन रोक दी। बरसाना में राधारानी रोपवे में आई खराबी को ठीक करने में इंजीनियर जुटे रहे। इसके लिए आईआईटी रुड़की का भी सहारा लिया गया। आईआईटी की टीम ने संचालन की अनुमति प्रदान करने के बाद प्रशासन ने रोपवे के संचालन का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि बरसाना रोपवे की तकनीकी समस्या का समाधान काफी समय पहले कर लिया गया था। इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। अब आईआईटी रुड़की की टीम ने अंतिम निरीक्षण के बाद संचालन के लिए सहमति प्रदान कर दी है। अब बृहस्पतिवार से रोपवे का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed