{"_id":"68e2b7b8cb967042d2087bf1","slug":"roller-hockey-team-trials-will-be-held-on-tuesday-mathura-news-c-369-1-mt11002-137031-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मंगलवार को होंगे रोलर हॉकी टीम के लिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मंगलवार को होंगे रोलर हॉकी टीम के लिए ट्रायल
विज्ञापन
मथुरा। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मथुरा के तत्वावधान में मंगलवार को रोलर हॉकी टीम के चयन ट्रायल जवाहर इंटर कॉलेज में होंगे। ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन ने ट्रायल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे से ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल में 6 से 9 वर्ष, 9 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से ऊपर सीनियर कैटेगरी के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 11 और 12 अक्तूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विवि में होने वाले राज्य स्तरीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता हिस्सा लेंगे।
एसोसिएशन सचिव श्याम सुंदर बेरा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) रजिस्ट्रेशन तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। ट्रायल उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ एवं रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार होगा।