Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robbery suspect arrested in encounter, shot in leg

Mathura News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
robbery suspect arrested in encounter, shot in leg
सौंख। नगला अक्खा के पास अमीन से लूटपाट के मामले में भागे तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी से लूटी हुई बाइक समेत तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा क्षेत्र में अमीन कल्यान सिंह के साथ हुई लूट की घटना में मगोर्रा पुलिस ने तीसरे आरोपी को रविवार देर रात करीब 11 बजे गोवर्धन रोड़ स्थित नगला अक्खा के पास माइनर पुलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के थाना खैर के गांव अंडला निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल, बाइक की चाबी, तमंचा, दो कारतूस समेत चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

दरअसल, विगत शनिवार को सिंचाई विभाग के अमीन कल्यान सिंह फतेहपुर सीकरी नहर की पटरी पर रहे थे। तभी पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की। इस मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पहले ही पकड़ा है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अमीन से हुई लूट की घटना में शामिल आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। लूट का सामान बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed