फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbed from collection agent

लुटेरों ने कलेक्शन एजेंट को चाकू मारकर 60 हजार रुपये लूटे

Fri, 14 Feb 2020 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Robbed from collection agent
मथुरा। बैंक के कलेक्शन एजेंट से लूट की कोशिश के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद भीड़। - फोटो : MATHURA
चौमुंहा (मथुरा)। जैंत चौकी के बढ़ौता मार्ग पर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार की शाम सिंडिकेट बैंक के कलेक्शन एजेंट को नकाबपोश बाइक सवारों ने चाकू मारकर 60 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। एजेंट कलेक्शन करके बैंक पैदल लौट रहा था। ग्रामीणों ने भाग रहे एक लुटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि दो लुटेरे भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाकर लुटेरों की तलाश की। घायल एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जैंत चौकी के कस्बा चौमुंहा के ठेका वाली गली निवासी बिजेंद्र अग्रवाल (65) पुत्र ख्याली चौमुंहा में सिंडिकेट बैंक में एजेंट हैं। शुक्रवार की शाम वह पैदल बैंक लौट रहे थे। बढ़ौता मार्ग पर सब्जी मंडी के पास पहुंचे एजेंट को नकाबपोश बाइक सवारों ने एक हवाई फायर करके दहशत फैलाई, फिर एजेंट का थैला छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर एजेंट को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

खून से लथपथ गिरे एजेंट के 60 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर भाग रहे बाइक सवार तीनों लुटेरों में से एक लुटेरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एसपी सिटी अशोक मीणा, सीओ सदर रमेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे भी मौकेे पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि हिरासत में आए लुटेरे का नाम अंशु है। उसके पास से तमंचा, चाकू और बाइक बरामद हुई है। फरार दोनों की तलाश की जा रही है। एजेंट खतरे से बाहर है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद
दिनदहाड़े एजेंट को चाकू मारकर 60 हजार की लूट करके सनसनी फैलाने वाले लुटेरों के हौसले कितने बुलंद यह तो साफ हो गया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो जाते वो तो ग्रामीणों की दिलेरी से एक लुटेरा पकड़ा गया। नहीं तो बस केवल मुकदमा दर्ज होता और फिर कोरम पूरा होता। हिरासत में लिया गया अंशु कानपुर का बताया जा रहा है। लगातार वारदातों से मथुरा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed