{"_id":"68f2aa39f577c84b520bed9a","slug":"roadways-put-195-buses-on-the-road-for-diwali-mathura-news-c-369-1-mt11002-137630-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिवाली के लिए रोडवेज ने 195 बसें कीं ऑन रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिवाली के लिए रोडवेज ने 195 बसें कीं ऑन रोड
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली पर लोगों को घर लाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। दिवाली से पूर्व डिपो की सभी 195 बसें ऑन रोड हैं। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी निगम के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि डिपो के बेड़े में 195 बसें हैं। सभी बसों को रोड पर दौड़ाया जा रहा है। दिवाली पर जयपुर, बरेली, इटावा, कानपुर और दिल्ली मार्ग पर सर्वाधिक लोड रहता है। इसलिए इन मार्गों पर सबसे अधिक बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को निर्धारित 30 ट्रिप के अतिरिक्त 50 अन्य बसों का संचालन कराया गया।
उन्होंने बताया कि बाहर नौकरी करने वाले लोग दिवाली का त्योहार घर पर मनाते हैं। यही कारण है कि यात्रियों की भीड़ में इजाफा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व में ही सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। चालक-परिचालक समेत सभी कर्मचारियों को गंभीर बीमार होने पर ही छुट्टी दी जा रही है। त्योहार पर अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है, ताकि चालक-परिचालक अधिक से अधिक बस को सड़क पर दौड़ाएं और किसी भी यात्री को दिवाली पर घर पहुंचने में दिक्कत न हो।