फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   roadways

मथुरा डिपो की हुई एक करोड़ रुपये से अधिक कमाई

Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
roadways
मथुरा। पांच दिवसीय दिवाली पर्व पर रोडवेज पर मां महालक्ष्मीजी की खूब कृपा बरसी। इन पांच दिन में मथुरा डिपो ने एक करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। चालू साल में डिपो की आमदनी बढ़ी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रोडवेज बसों के पहिए छह माह तक थमे रहे थे। इसके कारण रोडवेज घाटे में जा रहा था। इससे बचने के लिए मथुरा डिपो को बसों को सरेंडर तक करना पड़ा। अनलॉक होने के बाद भी कमाई में इजाफा नहीं हुआ। आखिरकार पांच दिवसीय दिवाली पर्व जरूर मथुरा डिपो के लिए खुशियां लेकर आया। सवारियाें के निकलने पर डिपो ने इन पांच दिनों में एक करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।
विज्ञापन

यह हुई मथुरा डिपो की कमाई (रुपये में)
- 12 नवंबर- 15 लाख तीन हजार
- 13 नवंबर- 14 लाख 61 हजार
- 14 नवंबर- 23 लाख 41 हजार
- 15 नवंबर- 18 लाख 25 हजार
- 16 नवंबर- 11 लाख 62 हजार
- 17 नवंबर- 20 लाख
- कोरोना के चलते रोडवेज की कमाई पर विराम सा लग गया था। लेकिन पांच दिवसीय दिवाली पर्व पर सवारियों के निकलने से जमकर कमाई हुई। एक करोड़ रूपये से अधिक की कमाई मथुरा डिपो ने की है। - नरेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed