फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways employees will soon be seen in uniform

Mathura News: जल्द ही वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will soon be seen in uniform
मथुरा। वर्दी के अभाव में ड्यूटी कर रहे चालक-परिचालक और निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनके खाते में वर्दी के लिए 1800 रुपये आएंगे। परिवहन निगम की लखनऊ में हुई बैठक में जल्द ही कर्मचारियों के खाते में वर्दी के लिए पैसे डालने के निर्णय पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन



अमर उजाला ने बुधवार के अंक में बिना वर्दी के ही बस दौड़ा रहे चालक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। आगरा मंडल के कर्मचारी नेताओं ने खबर की कटिंग को लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर को चालक-परिचालक के वर्दी में ड्यूटी न करने का कारण पता चला। इसके बाद उन्होंने चालक-परिचालक समेत सभी कर्मचारियों के खाते में वर्दी के लिए रुपये डालने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कुछ चालक-परिचालक निजी पैसों से वर्दी बनवाकर ड्यूटी करते हैं, लेकिन अन्य चालक-परिचालकों की देखा देखी वह भी वर्दी खराब होने पर नई वर्दी नहीं बनवाते और मनमाने कपड़े पहनकर ड्यूटी करते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द ही वर्दी के लिए कर्मचारियों के खाते में धनराशि डाली जाएगी। प्रबंध निदेशक ने वर्दी वाले मुद्दे को गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि जल्द ही सभी कर्मचारियों के खाते में वर्दी के लिए रुपये आ जाएंगे। इसके बाद यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी करता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed